– दीवाना, डर, रामजाने और डॉन का मिक्स कॉकटेल देखने को मिलाशाहरुख खान की जवान अब तक की उनकी जबरदस्त फिल्मों में एक है। काफी अरसे बाद किंग खान का दीवाना, डर, रामजाने और डॉन का मिक्स कॉकटेल देखने को मिला है। शाहरुख इस फिल्म ने जवानों से लेकर किसानों की समस्या को पर्दे पर उकेरा है। एक्शन के साथ संवाद ने फिल्म को कुछ अलग किया है। फिल्म में जिस तरह से समस्याओं को पर्दे पर रखकर उसका जीवंत चित्रण करने की कोशिश की गई है वह काबिलेतारीफ है। फिल्म शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा अहम किरदारों में हैं. जबकि दीपिका पादुकोण का अहम कैमियो है। शाहरुख खान ने फिल्म को लेकर किसी भी तरह से फैन्स को निराश नहीं किया है और 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म दर्शकों को सीट से नहीं उठने देती है। और एक्शन से लेकर इमोशन और मैसेज तक की भरपूर डोज देकर जाती है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वॉलीवुड को हॉलीवुड के समझ खड़ी करने का नायाब प्रयोग है। एटली की फिल्मों में भरपूर मसाला होता है। एटली ने जवान में एक नहीं दो शाहरुख खान रखे हैं, ऐसे में हर सीन और एक्शन का मजा दोगुना हो जाता है। फिल्म सिनेमाघरों में नई जान फूंकने का काम करती है।
More Stories
हम एह काज जगत मो आए धरम हेत गुरदेव पठाये
डीएम ने शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर किया दीपदान
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज