सपा जिला कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक सपाईयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए सपा की नीतियों, सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं किसानों की समस्याओं को लेकर गगन भेदी नारे लगाते हुए पैदल कूच किया। रास्ते से जगह-जगह पुलिस व्यवधान उत्पन्न करती रही लेकिन कार्यकर्ताओं के मनोबल के आगे पुलिस को मुंह की खानी पड़ी पूरा प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था।
सपा जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव की अगवाई में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचने में कामयाब हो गये। सभी कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे व समस्याओं की इबारत लिखी तख्तिया प्रदर्शन में चार चांद लगा रही थी। पुलिस द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के कारण कार्यकर्ताओं को चोटे भी आयी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन धरने में परिवर्तित हो गया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि उ0प्र0 की योगी सरकार किसान विरोधी है। रबी की बुवाई का समय चल रहा है। सरकारी एजेंसियों से लेकर प्राइवेट दुकानों तक डी0ए0पी0 और यूरिया खाद गायब है। घटिया किस्म की खाद महंगे दामों पर भाजपा से जुडे़ व्यापारी बेच रहे है। खाद, बीज, पानी आदि मांगने पर पुलिस लाठी का सहारा लेकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा रही है।
सपाइयों के हल्ला बोल के आगे नहीं टिक पाए पुलिस बैरियर

बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि किसानों की खतौनी के अंश निर्धारण के नाम पर राजस्व कर्मियों द्वारा भारी अनियमितता की जा रही है। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाये बन्द पड़े नलकूप ठीक कराये जाय। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ0पी0 यादव ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गयी है फरियादियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। अपराधों में बाढ़ आ गयी है पुलिस व्यवस्था पंग हो चुकी है। सरेनी के विधायक प्रतिनिधि दिव्यावर सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल एवं एम्स रायबरेली में डाक्टरों द्वारा बाहर से दवा खरीदने के लिए मरीजों को विवश किया जा रहा है इस पर रोक लगायी जाय। पूर्व जिलाध्यक्ष आर0पी0 यादव ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे बी0एल0ओ0 अपने दायित्व का निर्वाहन ठीक से नही कर रहे है। सपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर चौधरी ने कहा कि वाहन चालान के नाम पर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न रोका जाय। उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने कहा कि जिले में रिंग रोड़ का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाय। उपाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि जनपद की सड़कों को गढ्ढा मुक्त कराया जाय। पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि सड़कों के निर्माण पूर्ण होने तक रोड़ टैक्स न वसूला जाय। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह यादव ने कहा कि पी0डी0ए0 की मजबूती से भाजपा बौखला गयी। 11 सूत्री मांग पत्र जो जिलाधिकारी रायबरेली को सम्बोधित था जिलाधिकारी की ओर से ए0डी0एम0 ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौ0 मोहसिन, सुरेश पटेल, सुरजीत सिंह, मिश्री लाल चौधरी, ब्रजेन्द्र चौधरी, राकेश यादव, जीतेन्द्र सिंह, शिव बक्श यादव, मुशीर अहमद, योगेश्वर पटेल, पुत्तन सिंह यादव, जगदेव यादव, हसीन अहमद, जे0पी0 यादव, मो0 फीहम, डा0 जावेद, राजीव गौतम, रामनेवाज यादव, शिव दुलारी यादव, पूनम मौर्या, आशुतोष यादव, रेहान अहमद, मुनेश्वर पासी, दिनेश यादव, कृपाशंकर यादव, विन्देश्वरी पासी, रज्जू खान, मेहबान सिंह, राम बरन लोधी, सुरेश पासी, रमेश मौर्या, अविनाश यादव, राजेन्द्र यादव, समर बहादुर यादव, अरशद सुल्तान, मुशीर अहमद, नदीम कासिम, आशीष पटेल, देशराज यादव, आलोक यादव, आशीष कुमार यादव, जीतेन्द्र यादव, उदय सिंह, विनायक सोनकर, संदीप शुक्ला, चन्द्र प्रकाश आजाद आदि लोगों नें उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए शासन से अविलम्ब मांगें मानने की बात कही।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद