BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

मेंहदी प्रतियोगिता में हुनर देख हुए मंत्रमुग्ध

 

– जेसीआई की ओर से छठवें दिन रायबरेली क्लब में मेंहदी प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी हुए शामिल

रायबरेली : जेसीआइ की ओर से शुक्रवार को छठवें दिन रायबरेली क्लब में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर ग्रुप में प्रतिभागियों ने जीत के लिए अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में सुजाता भाटिया, निधि मेहरोत्रा शामिल रहीं। अध्यक्ष रजत गुप्ता ने खिलाड़ियों काे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। दीपिका खन्ना, माया प्रजापति, रचित मुरारका, मंडल उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, ऋषि अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, गोविंद खन्ना, प्रियंका अग्रवाल, कपूरिका खन्ना, शुभ अग्रवाल मौजूद रहे।