BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

मेरी माटी मेरा देश अभियान वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि

– लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने पदाधिकारियों को किया प्रेरित

रायबरेली: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर अगस्त में “हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा” कार्यक्रम संपन्न होने के बाद “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की परिकल्पना की गई है। यह उन वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। “मेरी माटी मेरा देश” अभियान स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा को याद दिलाते हुए, भारत की मिट्टी और वीरता के एकीकृत उत्सव की कल्पना करता है। अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा और भावी पीढ़ियों को भारत की पोषित विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा। उक्त बातें रायबरेली-36 लोकसभा के प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के साथ सदर विधानसभा में नगर पालिका के वार्ड आठ चकअहमदपुर नजूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गाँव तथा नगर के वार्डों में बने अमृत सरोवरों के परिसर में अथवा सार्वजानिक स्थानों पर सरकार व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाकर वहीं पर शहीदों की याद में शिला फलक लगाकर धरती मां को फिर से हरा-भरा बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है, इस कार्यक्रम का नाम ‘वसुधा वंदन’ रखा गया है। शहीदों की याद में शिलाफलक पर उनके नाम अंकित करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने का काम किया जा रहा है और जन समुदाय को ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि “अमृत कलश यात्रा” के तहत आठ सितम्बर से लेकर 13 सितम्बर तक रायबरेली जिले में सभी ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में योजना बनाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत गांव एवं नगरीय क्षेत्र की मिट्टी से भरे हुए सभी अमृत कलशों को 14 सितम्बर को संबंधित ब्लाक, नगर निकाय कार्यालय में एकत्रित करके 3 से 13 अक्तूबर के मध्य छोटे अमृत कलशों की मिट्टी को बड़े अमृत कलश में एकत्रित कर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निर्माण किया जा रहे “अमृत उपवन” में इन अमृत कलशों की मिट्टी का उपयोग कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना की सिद्धि को साकार किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, भाजपा पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर महामंत्री अजय सिंह “सोनू, शशिकांत शुक्ला, नगर मंत्री अनुराग पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश साहू, नगर मीडिया प्रभारी सूरज धानुक आदि मौजूद रहे।