BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

विधानसभा चुनावों में जीत पर मोदी बोले, जनता जनार्दन को नमन 

विधानसभा चुनावों में जीत पर मोदी बोले, जनता जनार्दन को नमन

  • तेलंगाना को मतदाताओं को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता बेहद उत्साहित हैं। इस बीच पीएम मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तेलंगाना के भाइयों-बहनों, भाजपा के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बीते कुछ सालों से आपका समर्थन भाजपा के लिए बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम राज्य के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी तारीफ करता हूं। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके जनता का आभार जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।’