BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

नसीराबाद में बिजली के करंट से मां-बेटी की मौत

रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली का करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मां-बेटी को इलाज के लिए सीएचसी नरीसाबाद पहुंचा लेकिन वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे 15 वर्षीय कुमारी लक्ष्मी पुत्री राम मनोहर निवासी ग्राम डूंड़ी बरगदी थाना नसीराबाद अपने घर के लोहे के दरवाजे में उतरे रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी बेटी को तड़पता देख उसे बचाने के लिए दौड़ी उसकी 40 वर्षीय मां सुनीता देवी भी चपेट में आ गई और मां बेटी दोनों झुलस गयी। आनन-फानन परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर आशीष कुमार ने मां-बेटी दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली में है। घर में दूसरी बेटी सबली (14) और चार बेटे विशाल (12), आभास (10), अंश (8) वर्ष और वैभव (6) वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया जहां एक भरी पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। मृतका .लक्ष्मी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजापुर कुंवर मऊ में कक्षा 10 की छात्रा थी। इस घटना की सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम जनक सिंह ने शोक सभा करके शिक्षक गण महेंद्र कुमार तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, प्रकाश चंद्र शुक्ल एवं विनोद कुमार वैश्य और उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ मृतात्माओं को श्रद्धांजलि दी। नसीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेज दिया गया है।