BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

मातृशक्ति को अब राजनीति में निश्चित भागीदारी- गीता शाक्य

– राही ब्लाक के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंची मातृशक्तियां

शशांक सिंह राठौर

रायबरेलीः राही ब्लाक के बेलाखारा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सदर विधायक अदिति सिंह के साथ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं। सम्मेलन में सदर विधानसभा क्षेत्र की हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आधी आबादी आज पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे सामाजिक कार्य हों या आर्थिक कार्य सबमें वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मातृशक्ति को अब राजनीति में निश्चित भागीदारी सुनिश्चित कर आधी आबादी को बड़ा तोहफा दिया है।

सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हितों में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दियें जाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को मंजूरी दी गयी है। इस अधिनियम के लागू होने से देश एवं प्रदेश में 33 प्रतिशत सीटों को मातृशक्ति हेतु आरक्षित किया गया है। इस दौरान महिलाओं की हितों में भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. गोदावरी मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा मिश्रा, वन्दना कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा अवस्थी, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी, शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।