BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली में बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

जमीन के विवाद में विपक्षियों ने बुजुर्ग और उसके बेटे पर किया हमला, गांव में दहशत का माहौल

लखनऊ: रायबरेली में अपराध का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पुलिस अधीक्षक की कोशिश के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को सुबह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में विपक्षियों ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं बचाव करने पहुंचे बेटे को भी लहूलुहान कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश डालनी शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह छह बजे महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदत्त मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर (65) पाल घर से थोड़ी दूर पर दूसरे पक्ष के देशराज, हेमराज व संतोष पुत्र दयाराम ने लाठियों से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गहरी चोद लगने से वही गिर गया। चीख-पुकार सुनकर पिता लाल बहादुर को बचाने के लिए बेटा राजेश पाल पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद धमकी देकर चले गए। गांव के लोगों ने की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने लालबहादुर को मृत घोषित कर दिया। वही राजेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुट गई हैं। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।