BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बहराइच में पत्नी की हत्याकर पति ने फांसी लगाकर दी जान

– नानपारा नगर का मामला, रात में पत्नी की पिटाई कर रस्सी से कस दिया था गला

लखनऊ। बहराइच के नानपारा नगर नई बस्ती मोहल्ला में युवक ने रात में पत्नी की लोहे के रात से जमकर पिटाई की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो रस्सी से गला कस दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पति हमीरपुर जनपद के थाना कोडारा के कोडरा गांव निवासी धीरज उर्फ बबलू (30) पुत्र शंकर है।
धीरज का विवाह बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरती (26) से हुआ था। पति और पत्नी पहले कोई विवाद नहीं था। दोनों खुशहाली भरा जीवन जी रहे थे। धीरज ई रिक्शा चलाकर घर का भरण पोषण करता था। ई पेपर रिक्शा से मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता था। सोमवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पति धीरज ने पत्नी की लोहे के राड से पिटाई कर दी। वह बार-बार मिन्नतें करती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। इसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। आरती की कुछ देर बाद मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद धीरज ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी आसपास के लोगाें को सुबह हुई। सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घर में पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
मृतक के छह वर्षीय बेटा और चार वर्षीय है बेटी
मृतक धीरज उर्फ बबलू को छह वर्ष का बेटा और चार वर्ष की बेटी है। माता पिता की मौत होने के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए। घटना के बाद से दोनों दहशत में है। सूचना दोनों के परिवारजनों को दी गई है। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बच्चों के बयान के आधार पर ही जांच शुरू की गई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।