BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

दुनिया के हर मुल्क में ह़ुसैन का है परचम

– सीनाजनी व गमगीन माहौल में मनाया गया इमाम हुसैन का चेहल्लुम

– मातम कर इमाम हुसैन के संदेशों को अज़ादारों ने पहुंचाया

– अंजुमनों ने नौहाख्वानी पढ़कर अ़क़ीदतमंदों से खूब वाहवाही

रायबरेली : सीनाजनी और गमगीन माहौल में रविवार को इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया गया। इस जुलूस में शामिल लोगाें ने मातम किया। सबसे पहले खिन्नी तला स्थित इमाम बारगाह स्व. जव्वाद हु़सैन में मजलिसे अज़ा बरपा हुई, जिसे सोज़ ख्वानी यादगार काज़मी, सिकन्दर जै़दी और शावेज अ़ली ने की। मौलाना शाहिद अ़ली नक़वी ने खि़ताब फरमाया। मौलाना ने मसाएब (जु़ल्म) को बयान करते हुए कहा कि आज सारी दुनिया जानती है कि यज़ीद नाम के दहशतगर्द ने कैसे-कैसे जु़ल्म किए हु़सैन के छह माह के बच्चे को पानी मांगने पर तीर से शहीद कर दिया। शायद यही वजह है कि किसी भी मज़हब का इन्सान हो और औलाद वाला हो, वो इमाम ह़ुसैन की तरफ्दारी करता है। दुनिया के हर मुल्क में ह़ुसैन का परचम है और यही इमाम हु़सैन की और सब्र की जीत है।
उन्होंने कहा कि हु़सैन को मुसलमानों ने शहीद किया, मगर मुसलमान तो दोनों तरफ थे। यज़ीद की तरफ जंग की तैयारियां चल रही थीं। हुसैन की तरफ नमाज़ और इतमिनान का माहौल था। एक वो मुसलमान थे जिन्होंने छह माह के असगर को तीर से शहीद किया, एक वो मुसलमान थे जो अब्बास को नहर से पानी नहीं लाने देना चाहते थे कि बच्चों तक पानी पहुंचे और छुप कर हमला कर अब्बास के दोनों हाथ क़लम कर दिये। एक वो मुसलमान थे जिन्होंने 13 साल के क़ासिम को हज़ारों ने घेर कर शहीद किया और लाश पर घोड़े दौड़ा दिए। मौलाना ने कहा हम सोचें कि हम कौन मुसलमान के साथ हैं। बाद मजलिस अलम, ताज़िया, ताबूत के साथ मातमी जुलूस निकला। अ़लीमियां चौराहे पर अंजुमन सज्जादिया सिरपुड़ा सम्भल ने नौहा ख्वानी करते हुए पढ़ा कि ‘‘हर मसलेहत को दिल के तकाज़ों पे वार के, आओ दरे हु़सैन पे दामन पसार के, उन्नाव की अंजुमन अज़ाए हु़सैन ने भी नौहाख्वानी पढ़कर अ़क़ीदतमन्दों से खूब वाहवाही हासिल की। जुलूस में अंजुमन नासिरुल अज़ा कोलारी प्रयागराज, अंजुमन अज़ाए हु़सैन बनारस, अंजुमन रौनक़े अज़ा की अंजुमनों ने दिल को छू लेने वाले नोहे पढ़े। यह जुलूस गुलाब रोड, टाउन हाल, किला बाज़ार, क़ज़ियाना होता हुआ कर्बला पहुंचा, जहां अंजुमने सज्जादिया के सेक्रेटरी अज़ा सै. वसी अज़हर नक़वी अ़ौन ने जुलूस में सहयोग के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जुलूस के रास्ते में जगह-जगह सबील, भोजन, शरबत, पानी आदि की व्यवस्था की। जुलूस का संचालन मीसम नक़वी व साजिद हुसैन नक़वी ने किया। जुलूस में मुख्य रुप से अध्यक्ष जहीर अ़ब्बास नक़वी, महासचिव अ़ली तक़ी, इमरान रज़ा, मेराज काज़मी, साजिद जाफरी, मुकर्रम नक़वी, सफदर ज़ैदी, जीशान अ़ब्बास, मुज्तबा अज़हर नक़वी, अर्शी नक़वी, मेराज मुस्तफा, मो. ह़सन बिलग्रामी, अब्बास जै़दी, अशरफ नक़वी, हु़सैन मोमिन रिज़वी, मेराज अब्बास, अ़ली ह़ैदर, मो. ईसा, सलमान नक़वी, मो. शमशाद आलम, ज़ोहा रिज़वी, अख्तर रायबरेलवी, रज़ी हैदर, रासिद नकवी, दिलशाद नक़वी, मो. ह़सन, अलमदार हुसैन, एजाज़ असकरी, इकराम मेंहदी, उरुज़ मुस्तफा रिज़वी, कुमैल रिज़वी, इरशाद अहमद, जफ़र अ़ब्बास आदि मौजूद रहे।