
– देवी-देवताओं के वेशभूषा में बच्चें पहुंचे विद्यालय, हर कोई मंत्रमुग्ध
रायबरेली। नवरात्र की हर तरफ धूम है। विद्यालयों में नौ दुर्गा तो कहीं पर बच्चे रामलीला का मंचन कर रहे हैं। शुक्रवार को डीएम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला का मंचन किया तो वीणापाणि इंटर कालेज में मां दुर्गा के नौ रुपों का जीवंत मंचन कर छात्राओं ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामलीला का मंचन किया, जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, सुमित्रा, कैकेयी, कौशल्या, हनुमान, रावण, कुंभकर्ण के वेशभूषा में बच्चों ने सभी को आकर्षित किया। राम वन गमन, सीता हरण, राम रावण युद्ध और राम सीता अयोध्या आगमन की प्रस्तुति देखकर सभी अभिभूत हो गए। भगवान श्री राम ने असत्य के प्रतीक रावण का वध कर सत्य को विजय दिलाई और सम्पूर्ण विश्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश दिया। प्रधानाचार्य ने सभी से अपने अहंकार, लोभ, लालच और अत्याचार जैसी वृत्तियों को त्याग कर हमेशा सत्य की राह पर चलने संदेश देते हुए बताया कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति की वीरता का पूरक, शौर्य का उपासक और बलिदान का प्रतीक हैं।

वीणापाणि में धूमधाम से मना नवरात्र पर्व
वीणा पाणि इंटर कॉलेज में नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मंच पर जीवंत किया। इस दौरान छात्राओं ने अलग-अलग देवियों की वेशभूषा में प्रदर्शन भी किया। बच्चों की नृत्य नाटिका को देख कर हर किसी ने प्रशंसा की।
विद्यालय की प्रबंधिका ने बताया की हमारा प्रयास रहता है कि भारतीय संस्कृति के हर पर्व और त्योहारों के बारे में बच्चों को बताया जाए। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक प्रेम नारायण, दिव्या, सुधा, शिवानी, सिमरन, पूजा, स्वाति, नेहा आदि मौजूद रहे।

More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी