
दिल्ली। अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ के बीच उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कोकरनाग मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। उत्तरी सेना कमांडर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मुठभेड़ चौथे दिन भी चल रही है। कोकरनाग के गडूल जंगलों और पहाड़ों के बीच पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है। शनिवार को उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अनंतनाग पहुंचे। अधिकारियों ने कोकरनाग मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। उत्तरी सेना कमांडर ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उत्तरी सेना प्रमुख को ग्राउंड कमांडरों ने बताया कि बलों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे तकनीकी उपकरणों एवं की जा रही गोलाबारी के बारे में बताया। सेना की उत्तरी कमान ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी अनंतनाग के कोकेरनाग वन क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की। कोकरनाग के गडूल के जंगलों और पहाड़ियों से घिरे क्षेत्र में ऑपरेशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। यहां कई प्राकृतिक गुफाएं हैं, जिनमें दहशतगर्द के छिपे होने का अंदेशा है। ड्रोन, हेलिकॉप्टर व अन्य आधुनिक उपकरणों को प्रयोग में ला जाया रहा है। यहां कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। शुक्रवार को ड्रोन की कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में फायर होते हुए और आतंकियों का मौके से भागते हुए नजर आना है। असल में कोकरनाग के इस इलाके की भौगोलिक स्थिति और बनावट के कारण आतंकियों को बचने में मदद मिल रही है। इन इलाकों में कई प्राकृतिक पहाड़ और जंगल आपस में जुड़े हैं। इसलिए आतंकी घटना को अंजाम दे कर दूसरे इलाके में निकल जाते हैं।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी