BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सभासद के खिलाफ लोगों का भड़का आक्रोश, हंगामा

 – जान से मारने की धमकी के साथ मंदिर में नहीं करने देती पूजा

शशांक सिंह राठौर
रायबरेली :  शहर के किला बाजार वार्ड की सभासद पर मारपीट कर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। मामले में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। बताते हैं कि सभासद पर पूर्व में भी कई मुदकमे दर्ज हैं तथा उसकी दहशत है। वार्ड नंबर 26 किला बाजार की सभासद हसीना बानो निवासी नई बस्ती के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ नई बस्ती सय्यद राजन निवासी छंगा लाल कुशवाहा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते दिन हसीना बानों के कहने पर उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई वहीं शहनवाज और अशरफ ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। छंगा लाल ने बताया कि सभासद ने उससे जानवर सड़क से न लाने को कहा था। धमकी दी थी कि जानवरों के साथ उसे भी काट किया जाएगा। मामले को लेकर चौकी में शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने सभासद के खिलाफ एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप यह भी लगाया गया कि सभासद उन लोगों को मंदिर में पूजा भी नहीं करने देती है। धमकी देती है कि यदि मंदिर पर कोई कार्यक्रम या भजन कीर्तन किया तो अनजाम बुरा होगा। पूर्व में भी वह इस तरह की धमकी दे चुकी है। आरोप यह भी लगाया गया कि किला बाजार चौकी इंचार्ज भी सभासद के दबाव में है। यही कारण है कि पूर्व में तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक सभासद और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सभासद पर कई मुकदमे दर्ज हैं तथा उसकी हलक वार्ड में है। जरायम का काम भी सभासद के जरिए होता है। मामले में एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।