
– फीरोज गांधी कालेज के क्रीड़ांगन में पुरूष और महिला वर्ग कबड्डी ट्रायल
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : फीरोज गांधी कालेज के क्रीड़ांगन में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियाें ने खूब पसीना बहाया। पुरुष वर्ग में 35 और महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें को लखनऊ में आयोजित होने वाले अंतरमहाविश्वविद्यालयीय ट्रायल के लिए चुना गया।

पुरूष वर्ग का ट्रायल नौ अक्टूबर को आयोजित होगा। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सी. लाल ने बताया कि पुरूष वर्ग में 12 और महिला वर्ग में नौ खिलाड़ी चयनित किए गए। खिलाड़ियों के चयन में अनीता बाजपेयी भी मौजूद रही। चयनित खिलाड़ी पुरूष वर्ग में रवि कुमार, सुशील कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, मोहित कुमार, आर्यन यादव, सचिन यादव, तस्लीम, मोहित दूबे, पंकज सिंह, सुशांत गुप्ता, सुशील कुमार, अतुल कुमार शामिल है।महिला वर्ग में छाया सोनी, राखी यादव, शिवानी रावत, दीपाली सिंह, आकांक्षा सिंह, संजना, दिव्यांशी गुप्ता, अंजली यादव, काजल पाल को चुना गया।
More Stories
रायबरेली में पकड़ा गया झारखंड टप्पेबाजों का गैंग
कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की
मानव श्रंखला बना बच्चों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश