मवेशी से टकराई बाइक, एम्स पहुंचने से पहले तोड़ा दम

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर मवेशी की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना गुरूवार की शाम लगभग साढे सात बजे की है।बाइक सवार लक्ष्मण प्रसाद (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव, रोशन सिंह (38) पुत्र विनीत सिंह निवासी इजत नगर जिला बरेली कुंभ स्नान कर दोनो बाइक से वापस आ रहे थे। मुंशीगंज निकट बाबा ढाबा के पास पहुंचते ही सामने अचानक मवेशी आ गया। इससे बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। मवेशी से टक्कर होते ही बाइक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंच पुलिस ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायल दोनो को एम्स पहुंचाया। वहां पर लक्ष्मण प्रसाद को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे साथी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। एम्स चौकी प्रभारी समय सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही शाहजहांपुर में तैनात था। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे का इलाज एम्स मे चल रहा है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी