BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

कमरे में लटकता मिला डाक कर्मी

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक पोस्ट ऑफिस कर्मचारी ने रविवार को अपने कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी । काफी देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर मकान मालिक ने दरवाजा खोल कर देखा तो कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। यह देख उसके होश उड़ गए । मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के भटेरवा गांव निवासी योगेश सरोज पुत्र समर बहादुर पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी था । योगेश शिवाजी नगर में किराए के एक मकान में कमरा लेकर रह रहा था । रविवार की दोपहर करीब एक बजे तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। योगेश का शव कमरे में ही फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला तो सूचना पुलिस को दी गई। सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है मृतक योगेश ने प्रेमिका की किसी बात से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।