प्रयागराज: नगर के कीटगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धैकार बस्ती में मंगलवार की रात पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की चाक़ू घोपकर हत्या कर दी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कीडगंज थानांतर्गत धैकार बस्ती मे रहने वाली ममता 35 वर्ष बंसल पत्नी मन्नु बंसल दोनों शराब पीने के आदी थे। मंगलवार की रात मे भी दोनों ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर दोनों के भी झगड़ा हुआ और पति मन्नु ने चाक़ू निकालकर ममता के पेट में घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद बस्ती मे हड़कंप मच गया। रात भर मामले को छिपाए रखा गया। सुबह होने पर सूचना कीटगंज थाना की प्रभारी (एसएचओ) रजनी को मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार देर रात धैकार बस्ती में पति ने चाकू घोंपकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी।
सुबह छह बजे इस घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बस्ती के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी दोनों को ही शराब पीते थे। कल रात किसी विवाद को लेकर ममता के पति मन्नू बंसल ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
BedhadakNews.in
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी