
– राही ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय राजापुर में शिक्षकों और अभिभावकों की प्रेरणा से अनूठी पहल
रायबरेली : अपने नित नूतन प्रयासों व नवाचारों के लिए जिले में अलग स्थान रखने वाला राही ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय राजापुर के बच्चों ने फिर एक से नवाचार किया है। यहां के बच्चों की तरफ से त्रैमासिक दीवार पत्रिका ‘नन्हीं कलम’ तैयार की गई है। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अजय सिंह के निर्देशन त्रैमासिक दीवार पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन बुधवार को बच्चों के माता-पिता व विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विमोचन किया।
पत्रिका की टीम में संपादक कक्षा-पांच की दीपान्शी, सह-संपादक आर्यन, संकलन सहयोग अनन्या (कक्षा-4), श्रियांश (कक्षा-3), अभय, नीलू (कक्षा-2) और पत्रिका के सज्जा सहयोग में संजू, मनीषा, रोमा देवी (कक्षा-5), अपूर्वा (कक्षा-3), अनामिका, भूमिका (कक्षा-2) की रही। वहीं, इस टीम की संकलन प्रभारी- माया देवी, सज्जा प्रभारी- बन्दना, निर्देशन व मार्गदर्शन अजय सिंह व पत्रिका के संरक्षक प्रधानाध्यापक शिव बहादुर रहे। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष कंचन देवी, सदस्य जागेलाल, राज किशोर, मंजू, सुरावती, शिवबहादुर, अजय सिंह, बन्दना, माया देवी, सान्या देवी आदि मौजूद रहे।

इनसेट
विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक मंच है दीवार पत्रिका
पत्रिका विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक रचनात्मक मंच है। बच्चे अपने विचारों को विभिन्न विधाओं जैसे- कविता, कहानी, जीवनी, चित्र, लघुकथा, निबंध आदि में लिखते हैं, इसके बाद शिक्षक के द्वारा सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके उपरांत बच्चों में से एक कोई बच्चा सम्पादक होता है। वह अपने शिक्षक के मार्गदर्शन में तीन या चार चार्ट पेपर जोड़कर एक बड़ा बेस तैयार करता है और फिर उसी में अपने साथियों की रचनाएँ जिस भी विधा में होती हैं उसे चिपका दिया जाता है। इससे बच्चों में पुस्तकालय की पुस्तक पढ़ने व खोजने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी