BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़े लोग, जगह-जगह स्वागत

– अग्रवाल सुहृद समाज की ओर से महाराज अग्रसेन की 5177वी जयंती पर आयोजन

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : अग्रवाल सुह्रद समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5177वी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। सबसे अधिक आकर्षण का महाराजा जी की झांकी और राम दरबार रही। इससे पहले सीओ सिटी अमित सिंह.ने हरी झंडी दिखाकर बेलीगंज से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा स्टेशन रोड, घंटाघर, रामकृपाल चौराहा, सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा में तमाम समाजसेवी संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान फल और मिठाई भी वितरित किया गया।

गौरव जैन, राघव मुरारका, ऋषि अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन आदि ने महाराजाजी का पटका पहना कर स्वागतकर्ताओं का अभिनंदन किया।  शोभा यात्रा में महाराजा के वेशभूषा में राहुल अग्रवाल, जबकि श्री राम दरबार कृष्ण अग्रवाल, माधव अग्रवाल, आयुष गोयल, साक्षी अग्रवाल, चंद्रयान में प्रियांशी जैन, अनन्या अग्रवाल, रिशिक अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अंश अग्रवाल, अथर्व मुरारका और जी 20 सम्मेलन में अविराज अग्रवाल, अनय अग्रवाल, शांभवी जैन, परी, दर्श अग्रवाल, सारांश, स्वास्तिक, अंश और पीयूष ने शानदार प्रस्तुती दी। जिसकी हर किसी ने खूब सराहना की।

शोभा यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए कैनाल रोड स्थित अग्रसेन पार्क पर समाप्त हुई। पार्क की मनमोहक व रंग बिरंगी सजावट के मध्य विराजमान महाराजा जी का पूजन अर्चन और भव्य सामूहिक आरती की गई। इसके बाद यात्रा के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्ते में महेश अग्रवाल, उमेश सिकरिया, पंकज अग्रवाल,अनुराग मुरारका, मोहित अग्रवाल, भावेश अग्रवाल आदि ने रथ में विराजमान महाराज जी की आरती की। इसके बाद फल एवं अन्य वस्तुएं वितरित किए।

अध्यक्ष गौरव जैन ने समारोह के मुख्य अतिथि नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर का स्वागत किया। यात्रा की झांकियों में शामिल बच्चों को पालिका अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। साथ ही अग्रवाल समाज द्वारा संचालित विभिन्न समाज सेवा के कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेता रहा है। रचित मुरारका ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूजा मुरारका ने सभी का धन्यवाद किया।
शोभा यात्रा और समारोह में गोपाल नारायण, महेश नारायण, भावेश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, नवीन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नितिन गर्ग, यश अग्रवाल, पंकज मुरारका , शील निधि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ से अर्चना सिकरिया, कल्पना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, दिवाली अग्रवाल, पूजा मुरारका, प्रियंका मुरारका, रचना अग्रवाल, सपना अग्रवाल, उपासना जैन, स्मिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।