– प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने वन स्टाफ सेंटर का किया उद्घाटन
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में है। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार गंभीर है। प्रशासनिक अधिकारी भी इसको लेकर सजगता बरते। किसी कीमत पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उक्त उद्गार प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महानंदपुर में वन स्टाफ सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। इससे पहले जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने स्वागत किया।

प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ने कहा कि इस केंद्र के बन जाने से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर विधिक, आश्रय, भोजन, चिकित्सा, परामर्श और पुलिस सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उसी के मद्देनजर वन स्टाफ सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बहुत सी महिलाओं को सामाजिक और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। इन वन स्टॉप सेंट्रो पर उन्हें न केवल सुरक्षा प्राप्त होगी बल्कि कानूनी सहायता भी प्राप्त हो सकेगी। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार बहुत ही गंभीर है। प्रदेश सरकार चाहती है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी आए और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।

More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद