BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला में देखने को मिलेंगे विविध रंग

— प्रदेश भर से व्यापारियों का लगेगा जमावड़ा,

— 10 से 12 लाख मेलार्थियों के पहुंचने का अनुमान

—  कार्तिक मेला और स्नान के लिए अफसर सतर्क

— जोनल मजिस्ट्रेट तैनात, कंट्रोल रूम स्थापित

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली। पौराणिक नगरी डलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला में विविध रंग देखने को मिलेंगे। इसमें कई विभागों के स्टाल भी लगेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर लोगों के जरूरी सामग्री की खरीदारी तक की सुविधा रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत डलमऊ को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। मेला और स्नान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया है कि डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेला का मुख्य स्नान 27 नवंबर को है। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 26 नवंबर को सायंकाल में गंगा आरती का आयोजन होना है। इसके साथ ही मेले में श्रद्धालुओं का आगमन 26 नवंबर से ही प्रारंभ हो जाएगा। मेला के साथ गंगा स्नान 26 नवंबर की मध्य रात्रि से शुरू होकर मुख्य मेला गंगा स्नान 27 नवंबर को होगा। मेला 28 नवंबर तक चलेगा। इस पर्व में गंगा स्नान के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। पर्व में रायबरेली के अलावा आसपास के कई जनपदों से काफी संख्या में लोग गंगा स्नान,पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं और रात्रि में विश्राम करते हैं। मेला मुराई बाग से डलमऊ गंगा घाट तक तीन से चार किमी क्षेत्र में रहता है। जिसमें लगभग तीन से चार लाख श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं।

खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर लिंक करें- https://bedhadaknews.in

तीन जोन में बंटा मेला, प्रत्येक में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट
प्रत्येक घाट पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले वाले दिन  26 नवंबर शाम 5 बजे से 27 नवम्बर सुबह 5 बजे तक के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मेला को तीन जोन में बांटा गया है।  प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जोन एक के लिए ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक, जोन दो के लिए नवीन सिंह जिला पंचायती राज अधिकारी, जोन तीन के लिए अखिलेश पांडे जिला कृषि अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार 27 नवंबर को प्रातः 5:00 बजे से गंगा स्नान/मेला समाप्ति तक के लिए जोन एक के लिए नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर, जोन दो के लिए सर्वेश यादव उप जिलाधिकारी न्यायिक ऊंचाहार, जोन तीन के लिए अभिनव पाठक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

अस्थाई मेला कंट्रोल रूम स्थापित

मेलार्थियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अस्थाई मेला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके तहत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कोविड एकीकृत कंट्रोल रूम में अस्थाई रूप से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका मोबाइल नंबर 9454418979 है, जो दिनांक 26 नवंबर से शाम 7:00 से प्रारंभ होकर 27 नवंबर शाम 7:00 बजे तक स्नान समाप्ति तक क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम में शरद कुमार त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम अधिकारी को (मो08299710695) नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा मेडीलाल, चकबंदी अधिकारी, सलोन(मो09450052722) को प्रभारी कंट्रोल रूम बनाया गया है। राकेश कुमार, चकबंदीकर्ता (मो09838531278), अनिल कुमार, लेखपाल चकबंदी विभाग (मो09838988062) को कंट्रोल रूम सहायक बनाया गया है।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भेजा गया पत्र
प्रांतीय मेला के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन कोई भी कमी  नहीं छोड़ना चाह रहा है। यही वजह है कि भव्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभागों की सहभागिता के लिए पत्र भेजा गया है। इसका उद्देश्य लोगों को आकर्षित करना। हालांकि शासन स्तर से इसके लिए 35 लाख रुपये की पहली किस्त भी भेजी जा चुकी है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत को सतर्कता बरते के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। मेला स्थल पर तैयारी भी होने लगी है।

वन स्टाप सेंटर महानन्दपुर में स्थापित
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया है कि वन स्टाप सेंटर कार्यालय अस्थायी रूप से जिला विकलांग कल्याण पुनर्वासन केन्द्र, जिला चिकित्सालय के पीछे रायबरेली में संचालित किया जा रहा था, किन्तु वन स्टाप सेंटर का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात स्थायी रूप से वन स्टाप सेंटर का कार्यालय इन्दिरा उद्यान के पीछे महानन्दपुर में स्थापित कर दिया गया है।

 

खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर लिंक करें- https://bedhadaknews.in