BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली के आर्षभ ने कांस्य पर साधा निशाना

दिल्ली में 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के शाटगन में हासिल की सफलता

संवाददाता, रायबरेली। कृपालु इंस्टीट्यूट दरियापुर मुंशीगंज के निदेशक डॉ स्तुति सिंह के बेटे आर्षभ देव सिंह ने नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वह स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट भी है।

नई दिल्ली मे 11 से 19 जनवरी के मध्य 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देश के सभी प्रांतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शॉट गन प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा है। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने बड़े स्तर पर आयोजित जाने वाली शूटिंग चैंपियनशिप मे उत्तर प्रदेश की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। खिलाड़ी आर्षभ ने इसका श्रेय मां स्तुति सिंह और पिता डा अजय प्रताप सिंह के साथ गुरुओं को दिया है। कहा कि उनकी प्रेरणा से कर्तब्यनिष्ठा के साथ पथ पर चलकर यह सफलता हासिल की।

आर्षभ ने बताया कि मैं बचपन से ही निशानेबाजी का शौकीन था। बचपन से कक्षा पांच तक की शिक्षा रायबरेली नगर स्थिति एसजेएस स्कूल से प्राप्त किया। उसके बाद लखनऊ के सीएमएस स्कूल में इंटरमीडिएट किया। वर्तमान मे आर्षभ मुंबई स्थिति लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। आर्षभ के पिता पेशे से डॉक्टर है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यालय लखनऊ में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात है। पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रायबरेली पद पर भी सेवा दे चुके हैं। इनकी मां भी पेशे से डॉक्टर (दंत रोग विशेषज्ञ ) है। वर्तमान में दरियापुर मुंशीगंज स्थिति कृपालु इंस्टीट्यूट ऑफ़ बायोमेडिकल साइंसेस (नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थान) का संचालन कर रही है और संस्थान की निदेशक के पद पर हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता ने खुशी जताई है।