
दुर्गेश पाण्डेय
रायबरेली। सदर तहसील में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा (आईएएस) द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान की गूँज के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, “आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद करने का है, जिन्होंने भारत को एक संप्रभु और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने का सपना देखा था।” उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।
तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार शमीम अहमद ने उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी व लगन से पूर्ण कर आम जनमानस को लाभान्वित करने को प्रेरित किया। नायब तहसीलदार रमाशंकर मिश्र ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों मे देशभक्ति के जोश से ओत प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला मे गीतकार/कवि राजस्व निरीक्षक दुर्गाशंकर शुक्ल ने अपनी रचनाएं सुनाई। लेखपाल संघ के पूर्व जिलामंत्री शिवम राठौर व लेखपाल सच्चिदानंद अवस्थी, राजस्व निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह, लेखपाल अंकित तिवारी,देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तहसील अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, मंत्री रामअनुज दीक्षित,राजपाल यादव,सुशील बाजपेई,आशा सोनकर ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने सार गर्भित विचार रखे। कार्यक्रम को भव्य बनाने मे शशिकान्त अवस्थी का मंच संचालन सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का समापन मिष्ठान वितरण और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ हुआ।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
शहर के व्यस्ततम चौराहे पिटती रही युवती