BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

बहराइच- शादी से इंकार पर युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ किया वार

मटेरा थाना क्षेत्र के महरथा गांव का मामला, एकतरफा प्यार में युवक ने दिया अंजाम
बहराइच। एक तरफा प्यार में युवक ने शादी से इंकार करने पर पहले किशोरी काे धमकाया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामला मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम महरथा का है।
गांव के निवासी गुलशन (16) पुत्र हसीब से रिश्ते का आलम उर्फ हीरा खां एकतरफा प्यार करता था। वह गुलशन से शादी करना चाहता है। लेकिन लड़की के पिता शादी करने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार शाम को किशोरी अपनी बहन के साथ खेत में थी। बताते है कि खेत में आलम उर्फ हीरा खां पहुंच गया। उसने छोटी बहन के सामने ही गुलशन को धमकाते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। चेहरे पर चाकू से वार के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने मामले में थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, किशोरी की हालत गंभीर होने पर बुधवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।