– लखनऊ मंडल से प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने कानपुर मंडल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया
झांसी: जिले के खिलाड़ियों ने झांसी में चल रहे प्रदेशीय नेहरू हाकी कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर मंडल को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। लखनऊ मंडल से खेलते हुए वैदिक इंटर कालेज रायबरेली के खिलाड़ियों ने कानपुर मंडल को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया। इससे पहले 12 सितंबर को हुए पहले मैच में मेजबान झांसी मंडल को नजदीकी मुकाबले में 4-3 से हराया था। यह जानकारी खेल विभाग माध्यमिक शिक्षा के सचिव अजय सिंह चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इसमें लखनऊ मंडल की टीम का मुकाबला वाराणसी मंडल से होगा।
इनसेट
कराटे में जिले के खिलाड़ियों ने किया चित
रायबरेली: माध्यमिक विद्यालय मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता अयोध्या में होना प्रस्तावित है। अंडर 14 बॉयज में युवराज मौर्य गोल्ड और अंश कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी ऊंचाहार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। गर्ल्स में
आयुषी जेठवांत और अहाना त्रिपाठी चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।अंडर-19 गर्ल्स में गोल्ड अंजलि साहू राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, अंडर 14 बॉयज सिल्वर मेडल सूर्यांश पांडे चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार, रितिक गुप्ता वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली, अंडर 14 गर्ल्स सिल्वर मेडल श्रेष्ठ चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार, अंडर 17 बॉयज सिल्वर मेडल नितेंद्र प्रजापति जवाहर इंटर कॉलेज अरखा ऊंचाहार, अभिज्ञान श्रीवास्तव चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार, निखिल गुप्ता जीसीएल इंटर कॉलेज बछरावां, अंडर 17 गर्ल्स सिल्वर मेडल शताक्षी मॉडर्न पब्लिक स्कूल बछरावां, पनिका सिंह चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार, महिमा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, अंडर 19 गर्ल्स सिल्वर मेडल मुस्कान हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, रितिका गुप्ता उर्मिला इंटर कॉलेज रायबरेली ने हासिल किया।
इनसेट
जनपदीय प्रतियोगिता के आयोजन में बदलाव
खेल विभाग माध्यमिक शिक्षा के सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि बारिश के कारण मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन तिथि में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह प्रतियोगिता 14 सितंबर को होने वाली थी। अब इसे बदलकर 19 सितंबर कर दिया गया है। इस संबंध में सभी जोन प्रभारी प्रधानाचार्य और सह प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है।इसी तरह 17 एवं 19 वर्षीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता 14 एवं 15 सितंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होनी थी। अब बदलाव करते हुए 22 एवं 23 सितंबर कर दिया गया है।
इनसेट
एथलीट प्रतियोगिता का ट्रायल 15 को
भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र लखनऊ में 17 सितंबर को होने वाली खेलो इंडिया वूमेन लीग में भाग लेने के लिए जिले की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर 15 सितंबर को अपराह्न दो बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 2007 के या उससे पूर्व की जन्म तिथि वाली महिलाएं शामिल हो सकेगी। प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, जैवलिन थ्रो समेत 12 इवेंट में दो-दो खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला एथलेटिक एसोसिएशन सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने दी।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद