BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रितिका पक्ष और उन्नति ने विपक्ष में किया जोरदार बहस

– भारत विकास परिषद की ओर से संस्कृति सप्ताह में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली : भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह में विद्यार्थियों में वर्तमान परिवेश में समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ मानस ज्ञान प्रश्नोत्तरी और अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की रितिका प्रथम, लाल ऋषि इंटर कॉलेज की मानसी सोनकर द्वितीय, रेयान इंटरनेशनल की कात्यायनी त्रिवेदी तृतीय स्थान पर रही। विपक्ष में सेंट जेम्स स्कूल की उन्नति शुक्ला प्रथम, वैदिक इंटर कॉलेज के देवांश शुक्ला द्वितीय, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की पूजा यादव तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के संयोजक उमेश अग्रवाल, सहसंयोजक मनोरमा पांडे रही। वंदे मातरम अंजू बाला मौर्या, ममता अग्रवाल, ऊषा त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया। निर्णायक विष्णु दयाल यादव, प्रोफेसर अशोक कुमार और स्मृति वाजपेई ने अपनी भूमिका निभाई। इसी तरह मानस ज्ञान प्रश्नोत्तरी और अंताक्षरी प्रतियोगिता में गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के गोविंद शुक्ला और सत्यम सिंह की टीम को प्रथम, वैदिक कन्या इण्टर कॉलेज की अंशिका और आकांशिका की टीम को द्वितीय, सेंट जेम्स स्कूल की अविका मिश्रा और उमाकांत की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डा. एसएन सिंह ने कहा की मानस की शिक्षाओं को व्यवहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मानस जीवन जीने का संविधान है। कार्यक्रम की संयोजिका विनीता बाजपेयी, सहसंयोजक डॉक्टर संतलाल रहे। मुख्य अतिथि एसएन सिंह रहे।डॉ आरबी श्रीवास्तव ने पुरस्कारों की घोषणा की।नीलिमा श्रीवास्तव, निशा सिंह, वाणी पाण्डेय, डा. अमिता खुबेले, डा. चम्पा श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष गजानन खुबेले, सचिव राजा राम मौर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, शिवकुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, शकुन पाण्डेय, कमलेश चंद श्रीवास्तव, भुवन पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश सिंह, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।