BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सदर विधायक ने मनरेगा पार्क का किया उद्घाटन

 ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधा, मनरेगा पार्क में बिता सकेंगे सुकून के दो पल

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने सेमरा गांव में निर्मित मनरेगा पार्क का फीता काट कर क्षेत्रीय लोगों को समर्पित किया। विधायक ने कहा कि पार्क के निर्माण से इस गांव के साथ-साथ आस-पास के गांव के लोगों को फायदा होगा। वे दिन भर की भागमभाग जिंदगी के मध्य अपने सकून के दो पल यहां बिता सकेंगे।

मनरेगा पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल कूद के सामान सहित जिम, झूला आदि की व्यवस्था है। खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर ने बताया कि यह मनरेगा पार्क फूल पौधों से पूरी तरह सुसज्जित है। एक एकड़ में निर्मित है। मनरेगा पार्क के निर्माण में तकरीबन 21 लाख की धनराशि खर्च हुई है। एपीओ अरविंद सिंह ने कहा कि विकास खंड में सेमरा,ताला गोपालपुर और बेलाभेला सहित कुल तीन मनरेगा पार्क ग्राम पंचायत में बनाए गए हैं। जिस पर इसी के आसपास की धनराशि खर्च हुई है लेकिन यह पार्क अन्य पार्कों से सबसे अच्छा है। मनरेगा पार्क को बेहतर ढंग से सजाने व संवारने के लिए प्रधान पति आनंद सिंह उर्फ चंदन सिंह व सचिव शैलेन्द्र वर्मा की प्रशंसा की।

सदर विधायक व खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा प्रांगण में पौध रोपित किया। चंदन सिंह के अनुरोध पर विधायक अदिति सिंह ने खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर, तकनीकी सहायक एसपी मिश्र , पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह,डी पी सिंह, गट्टू सिंह, भदोखर थानेदार राजेश सिंह सहित प्रधान व अन्य अतिथियों का सम्मान किया। ग्राम विकास अधिकारी संग के अध्यक्ष रणबीर सिंह, सर्वेश मिश्र, आलोक रंजन सिंह, नंदनी सिंह, सुषमा वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।