BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं पर जोर

 

शंकरपुर और बैरिहार ग्राम पंचायत में आयोजन

 

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शंकरपुर एवं बैरीहार में विकसित भारत संकल्प का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना व उन्हे लाभ प्राप्त कराना था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के द्वारा विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनवाड़ी, बैंक ,समाज कल्याण विभाग आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई।

बेसिक शिक्षा विभाग से प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्वच्छता अभियान गीत तथा कुछ प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी गई। जिस पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी जगतपुर प्रियंका सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया।

साथ ही विकास क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न उपलब्धियां की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख जगतपुर दल बहादुर सिंह, बीडीओ जगतपुर एवं भाजपा के मंडल एवं जनपदीय विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत मे ग्राम प्रधान करण बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।