BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली- सलोन में नारी शक्ति वंदन, शिक्षा और रोजगार में महिलाओं को बराबर का अवसर

 

केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

रायबरेली : धरई मार्ग पर स्थित मैरिज लान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयाेजित किया गया। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी ने महिलाओं की सुरक्षा और सहभागिता को जिस प्रकार से बढ़ाया है, हम सभी महिलाएं उनको धन्यवाद करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कटिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार हर क्षेत्र में बराबर अवसर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम आयोजक सलोन विधायक अशोक कोरी ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा को प्रधानमंत्री मोदी जी ने आगे बढ़ाया। देश को विश्वस्तर पर सशक्त बनाया। देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने महिला आरक्षण बिल को पास होने पर प्रधानमंत्री को सभी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और महिलाओ को बधाई संदेश दिया। कहा कि महिलाएं आज किसी से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में सहभागित बढ़ी है। आरक्षण बिल के बाद से अब और सशक्त हो सकेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य किरण सिंह, महिला मोर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजन चौधरी, सुधा अवस्थी, वंदना कश्यप, आकांक्षा शुक्ला, संगीता पासवान, ललिता श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, राजेंद्र चतुर्वेदी, शिवेंद्र सिंह, अभय सिंह ,शुभ्रांत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।