मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सतांव में धूमधाम से आयोजन
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। सतांव क्षेत्र गन्ना कांटा मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में पूरे रीतिरिवाज से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 290 जोड़ों का विवाह हुआ।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और उद्यान मंत्री ने इन वैवाहिक जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरचंदपुर 46,सातंव 29,खीरो 13,लालगंज 3,सरेनी 3,बछरांवा 78,शिवगढ़ 72,महराजगंज 43, नगर पंचायत बछरांवा, महाराजगंज, शिवगढ़ से एक एक जोड़े का विवाह हुआ। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्यान मंत्री ने कृषि उत्पादन मंडी का किया निरीक्षण
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का औचक निरीक्षण कर मंडी की कार्यशैली तथा साफ सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात सब्जी मंडी व गल्ला मंडी में उपस्थित किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उसके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही किसान भाईयों की सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं अनाजो की समुचित सुरक्षा के लिए टीन शेड एवं मंडी परिषद में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उद्यान मंत्री मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल संताव में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने नव वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी