BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

सत्संगियों ने पुलिस और पत्रकारों पर किया पथराव, कई घायल

 

  • सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने का मामला

लखनऊ: आगरा के दयालबाग में राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के मामले में आज फिर एक बार प्रशासन और सत्संगी आमने-सामने आ गए प्रशासन और सत्संगियों के बीच जमकर झड़प हुई और उसके बाद सत्संगीयों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया पथराव के दौरान पत्रकार घायल हुए हैं दरअसल दयालबाग के जगनपुर मौजा में सत्संगियों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसको जिला प्रशासन ने नोटिस देकर खाली करने का फरमान सुनाया था लेकिन सत्संगी इस जमीन को छोड़ने को राजी नहीं है लहजा प्रशासन ने बीते शनिवार इस जमीन पर बुलडोजर चला कर इस जमीन से अवैध आक्रमण हटाया था लेकिन सत्संगियों ने लगातार प्रशासन को चुनौती दी और आज प्रशासन पर हमला भी कर दिया । सत्संगी द्वारा पथराव के बाद बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है । दयालबाग इलाके में हालात तनावपूर्ण है ।

पुलिस ने भगवान टॉकीज से दयालबाग जाने वाली रोड को बंद कर दिया है । लोगों से दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। इससे भगवान टॉकीज पर भारी जाम लग गया। राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगी पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। पुलिस-प्रशासन और सत्संगियों के बीच शनिवार से ही तनाव का माहौल बना हुआ है।
बताते चलें कि शनिवार को प्रशासन ने सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे में बुलडोजर चलाकर छह गेट ध्वस्त कर दिए। दिन में प्रशासन ने कार्रवाई की और रात में फिर से पहुंचे सत्संगियों ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने टेनरी वाले रास्ते पर गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संगी मौजूद रहे।