BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

हम एह काज जगत मो आए धरम हेत गुरदेव पठाये

रायबरेली। श्री आनंदपुर साहिब के शहंशाह,श्री माछीवाड़ा के दरवेश,श्री हेमकुंड साहब के महान तपस्वी,श्री दमदमा साहिब के महान विद्वान, श्री पाउंटा साहिब के महान कवि,श्री पटना साहिब के लाडले लालन,भीखन शाह के तपा,बुद्धूशाह के पीर,श्री चमकौर साहब के सेनापति,श्री भनकाने के शूरवीर,श्री मुक्तसर साहिब के परसनहार,जफरनामे के साहिबकार,पंथ के वाली,अमृत के दाते,शास्त्र व शस्त्र के धनी,सरवंश दानी श्री गुरु गोबिंदसिंह जी के 359 वे पावन प्रकाश पर्व को बहुत श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व गुरु गोबिंद सिंह पर्यावरणीय पार्क में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई बलजीत सिंह जी USA वालो ने अपनी कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल कर दिया , शबद “मां गुजरी तेरे चन वरगा” _चन होर कोई नहीं हो सकदा”

” मैं हूं परम पूरख को दासा”

” वडा दाता एक है _सब को देवनहार””

“हम एह काज जगत मो आए _ धरम हेत गुरदेव पठाये ” आदि शबद सुनकर संगत निहाल हो गई, इसके पूर्व स्टडी सर्किल के गुरमीत सिंह मोंगा, बीबी रिमल कौर, अंगद सिंह अरोड़ा, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगरूप सिंह जी ने अपने कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

गुरु गोविंद सिंह जी पर्यावरणीय पार्क में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने माथा टेका व गुरु जी का आशीर्वाद लिया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा ने स्वागत करते हुए कहा कि समाज की ओर से एक म्यूजियम की मांग की गई है वो मंत्री जी को अवगत कराएंगे इस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  ने स्वीकारते हुए कहा कि मंत्री जी को जरूर अवगत कराएंगे और सफल करवाने का भी प्रयास करवाएंगे ।

पूर्व अध्यक्ष को गुरु सिंह सभा की ओर से कृपाण,शॉल द्वारा सम्मान दिया गया।उपरांत अरदास व लंगर का आयोजन हुआ जिसको बहुत श्रद्धा से संगत ने ग्रहण किया

इस धार्मिक आयोजन में सभी का अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, महामंत्री बलबीर सिंह गांधी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह सलूजा ने स्वागत किया । महान कीर्तन समागम में सुरेंद्र सिंह मोंगा, बलजीत सिंह गांधी, इंद्रजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह मोंगा,जसप्रीत सिंह गोल्डी,गुरप्रीत सिंह गांधी, फतेहदीप सिंह, मोलू सिंह, निरंजन सिंह गांधी,रंजीत सिंह, शेंकी गांधी, इंदरजीत सिंह मोंगा,करनदीप सिंह मोंगा, अंकित गांधी,हरविंदर सिंह सलूजा ,सोनू सिंह,सिमरन मखीजा,अगम सिंह मोंगा, सिफत सिंह मोंगा,लक्की अरोड़ा,नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।