
– भारतीय संस्कृति एवं स्वाभिमान के संरक्षण पर काम कर रही रामायणम फाउंडेशन
रायबरेली। भारतीय संस्कृति एवं स्वाभिमान के संरक्षण एवं संवर्धन पर कार्य कर रही रामायणम फाउंडेशन शहर में शौर्य गाथा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इसके जरिए देश के वीर सपूतों की गौरव गाथा को याद करने के साथ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति से सभी को रूबरू करना है।
रविवार को सायं 5ः30 सायं 8ः30 तक शौर्यगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक आचार्य शांतनु महाराज रहेंगे। शनिवार को हुई पत्रकार वार्ता में सुभाष महर्षि ने कहा कि महानता को समय-समय पर महापुरुषों ने अपने कार्यों के द्वारा सिद्ध किया है। उन्हीं महापुरुषों की शौर्य की गाथाओं से आज की युवापीढ़ी को परिचित कराने की महती आवश्यकता है। रामायणम परिवार के शिवम सिंह ने कहा कि आज जब भारत स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष मना रहा है यह कार्यक्रम उन वीर सपूतो के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप है। जिन्होंने अपनी जान न्योक्षावर कर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट पहचान बनायी और उसे गौरवान्वित किया। आजादी की अमृत काल में जबकि भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसकी अत्यन्त उपयोगिता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामायणम फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर भारत के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा गौरव बोध पर कथाएं, व्याख्यान, गोष्ठियां एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इसके अंतर्गत श्री राम कथा, भागवत कथा का आयोजन आचार्य शांतनु महाराज द्वारा किया जा रहा है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी