BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली- पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, खूब लगे जयकारे

– गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर आयोजन, पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत

रायबरेली : गुरुनानक देव के 554वे प्रकाश पर्व से पहले गुरुद्वारों में आयोजन शुरू हो गए। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती और पंच प्यारो की अगुवाई में निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं खूब जयकारे लगे।

फिरोज गांधी नगर गुरुद्वारा से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर झूले लाल मंदिर, गोरा बाजार से सिविल लाइन होते हुए महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी से फिरोज गांधी गुरुद्वारा में समापन हुआ। शोभा यात्रा में वारसी बैंड के साथ गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करते चल रहे थे। गतका पार्टी ने अपने अचंभित कार्यक्रम पेशकर सबका मन मोह लिया। पालकी साहेब के आगे महिलाएं सड़क की सफाई धुलाई करते चल रही थी।
साथ ही महिलाओं-पुरूषो का जत्था कीर्तन करते चल रहा था, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय रहा। शोभायात्रा में सिख बच्चों ने विशेष ड्रेस पहनकर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर संगत ने गुरुजी के जयकारे लगाए। शहर में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान प्रसाद वितरण, संगत व कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किया गया।
पालकी साहब की विशेष सजावट फूलों व बिजली की झालरों द्वारा की गई थी। पूरे रूट की भव्य लाइट द्वारा सुशोभित किया गया था। शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहेब पहुंचने के उपरांत आतिशबाजी भी हुई। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह गांधी सभासद ,जसवंत सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा, दलजीत सिंह अरोड़ा,,अमरीक सिंह अरोड़ा, गुरमीत सिंह मोंगा,बंटी सलूजा,सुरेन्द्र सिंह बग्गा, ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी,कुलदीप सिंह अरोड़ा,गुरबचन सिंह सलूजा,गुरविंदर सिंह मोंगा, सुरेंद्र सिंह बल्लू,त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसपाल सिंह मौजी, शैंकी सिंह,टिल्लू छाबड़ा,अमरिंदर सिंह तनेजा,लकी सिंह,समर सिंह गांधी आदि मौजूद रहे।