BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

श्रीराम की कथा को मंच पर किया जीवंत

-छोटे बच्चोें ने रामलीला का किया मंचन

रायबरेली: दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई रामलीला में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को अचंभित कर दिया। राम की भूमिका में रुद्रांश दीक्षित ने श्रीराम के चरित्र को जीवंत कर दिया। इस पर शिक्षकों ने जमकर तालियां बजाई। रामलीला का मंचन स्कूली बच्चों में उत्साह का केंद्र होता है। दशहरा पर दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में रामलीला का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने राम-सीता विवाह, राम वन गमन, सीता हरण, राम-रावण युद्ध का बेहतरीन मंचन किया।