
Report by Shashank Singh Rathore
रायबरेली। सीतापुर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रायबरेली ने 11 स्वर्ण पदक सहित 24 पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा तथा माध्यमिक विद्यालय के खेल सचिव अजय सिंह चंदेल ने शुभकामनाएं दी।
सीतापुर के तरलताल स्टेडियम में 1 से 2 नवम्बर तक माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित 67 वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायबरेली जिले के विभिन्न विद्यालयों से 14 वर्ष 17 वर्ष और 19 वर्ष के अन्दर कक्षा 12 तक चयनित बालक व बालिका की टीम ने कोच डिम्पी तिवारी, अमित श्रीवास्तव तथा मैनेजर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया, जिसमे खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 8 रजत तथा 5 कांस्य पदक हासिल किया। रायबरेली जिले की टीम को लखनऊ मण्डल में प्रथम स्थान दिलाया।

खेल सचिव ने बताया की इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी दिसम्बर माह में मिर्जापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों में 14 वर्ष के अन्दर बालिका में अर्चिता पटेल,पल्लवी ने स्वर्ण पदक शिखा, सौम्या,दिव्या कुमारी ने रजत पदक हासिल किया अंशी ने कांस्य पदक हासिल किया। 17 वर्ष मे दीक्षा जितेंद्र जाधव, चांदनी, निमिषा यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 19 वर्ष बालिका में दिव्या सिंह ने स्वर्ण तथा आदिति, शानवी ने रजत पदक प्राप्त किया। बालक 14 वर्ष अरनव यादव, रोहित ने स्वर्ण पदक दिव्यांश, अर्जुन दिवेदी ने रजत वहीं अक्षत पटेल, ध्रुव, कौस्थक ने कांस्य पदक हासिल किया। 17 वर्ष के अन्दर सुयश शुक्ला, अयान खान, ने स्वर्ण अमान मंसूरी ने रजत पदक शौर्य जितेंद्र जाधव ने कांस्य पदक हासिल किया 19 वर्ष के अन्दर में मयंक कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद