BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

उरी हमले में शहीद जवानों को बच्चों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


रायबरेली : जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए हमले की सातवीं बरसी पर शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से शहीद जवानों को नमन किया। कक्षा नौ की छात्रा अंजली तिवारी ने सीमा पर सुरक्षा देते हुए जवान का छायाचित्र बनाया। कक्षा छह की छात्रा निदा हबीब ने तिरंगे को सलामी देते हुए जवान का चित्र बनाया। दिव्यांशु शुक्ला ने उरी हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक का चित्रांकन किया। कक्षा पांच के छात्र आर्यन चौहान, कक्षा आठ की छात्रा नित्या पांडेय, रितिका विश्वकर्मा, आरज़ू मौर्य, कृष मौर्या, कृतिका मौर्या, प्रतिमा द्विवेदी, विकास राजभर, रजनीकांत तिवारी ने शहीदों को अपने पोस्टर व स्लोगन सभी ने सराहे। इसके बाद सभी ने एक मिनट का मौन रखते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यालय की कोआर्डिनेटर किरनबाला ने बच्चों द्वारा किए गए प्रयास को शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक बताया। प्रधानाचार्या रितु शुक्ला ने देश के प्रति सच्ची सेवा भावना से कार्य करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।