BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ लगाई रिकार्ड की झड़ी

प्रोटियास ने दो बार बार छुआ 438 रन का आंकड़ा
नई दिल्ली: वनडे विश्व कप के चौथे मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया। यह टीम ऐसा करने वाली पहली टीम है। दूसरे नंबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने एक-एक बार ऐसा किया है।
वनडे क्रिकेट में यह आठवीं बार था जब दक्षिण अफ्रीका ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया। भारत इस लिस्ट में छह बार के साथ दूसरे और इंग्लैंड पांच बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 428 का स्कोर वनडे में दक्षिण अफ्रीका का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 439 रन बनाए थे। वहीं, प्रोटियास ने दो बार 438 का आंकड़ा छुआ है।
विश्व कप के उच्चतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल
द. अफ्रीका 428/5 (50) श्रीलंका दिल्ली 2023
ऑस्ट्रेलिया 417/7 (50) अफगानिस्तान पर्थ 2015
भारत 413/5 (50) बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
द. अफ्रीका 411/4 (50) आयरलैंड कैनबरा 2015
द. अफ्रीका 408/5 (50) वेस्टइंडीज सिडनी 2015
श्रीलंका 398/5 (50) केन्या कैंडी 1996
2006 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438/6 रन बनाए थे, जबकि 2015 में भारत के खिलाफ भी 438/4 रन बनाए थे। 428 रन श्रीलंका के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 414/7 रन बनाए थे। भारत में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया दूसरा उच्चतम स्कोर भी है।
वनडे की एक पारी में तीन शतक
दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015
दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015
इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर
107* रन: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
134 रन: एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली 2011
100 रन: क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर जेपी डुमिनी और डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 2015 विश्व कप में हेमिल्टन में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 256 रन की साझेदारी निभाई थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:
256* रन – जेपी डुमिनी और डेविड मिलर vs जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015
247 रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
221 रन- हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली, 2011
204 रन- क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):
204 रन- क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन, दिल्ली 2023
187 रन- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन 2017
186 रन- एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ, जोहानिसबर्ग 2012
175* रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
172* रन- हर्शल गिब्स और जैक कैलिस, किम्बर्ली 2002
डिकॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा, जबकि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में यह डिकॉक का पहला शतक रहा। वह 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने। इसके बाद रसी वान डर डुसेन ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में डिकॉक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर:
100 रन: vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
78* रन: vs श्रीलंका, सिडनी 2015
68 रन: vs इंग्लैंड, द ओवल 2019
68 रन: vs अफगानिस्तान, कार्डिफ 2019
दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:
27 शतक: हाशिम अमला
25 शतक: एबी डिविलियर्स
21 शतक: हर्शल गिब्स
18 शतक: क्विंटन डिकॉक
17 शतक: जैक्स कैलिस
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
34 साल 358 दिन – फाफ डुप्लेसिस vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 2019
34 साल 242 दिन – रसी वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
31 साल 337 दिन – हाशिम अमला vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
31 साल 151 दिन – जैक कैलिस vs नीदरलैंड, बैसेटेरे, 2007
31 साल 10 दिन – एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
इन दोनों के आउट होने के बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में शतक लगा दिया। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। मार्करम ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक रहा। मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक
49 गेंद: एडेन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
50 गेंद: केविन ओ’ब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
51 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015
52 गेंद: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015