BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

भाषण प्रतियोगिता में आराध्य अमर ने मारी बाजी

— गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल गुरुनानक नगर में संत बाबा करतार सिंह की स्मृति में सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी के जीवन वृत पर भाषण प्रतियोगिता
रायबरेली : गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल गुरुनानक नगर में संत बाबा करतार सिंह की स्मृति में सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी के जीवन वृत पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आराध्य अमर का भाषण सबसे अच्छा रहा। उन्हें विजेता घोषित किया गया।
इससे पहले प्रबंधक सरदार सुरेंद्र सिंह मंगा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आज के युग में गुरु नानक देव जी के प्रसंग गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह छाबड़ा ने विभिन्न विद्यालय से आए हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का आभार जताया। कहा कि आगामी नौ अक्टूबर को सभी प्रतिभागियों को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल में ज्ञानी जगरूप सिंह, ज्ञानी गुरविंदर सिंह और ज्ञानी अमृतपाल सिंह रहे। प्रतियोगिता में एसजीएस पब्लिक स्कूल के छात्र आराध्य अमर को प्रथम, गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के छात्र अर्जुन पांडे को द्वितीय और लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अबीहा जैदी को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का आयोजन सरदार लाभ सिंह मोगा एडवोकेट की ओर से किया गया। उप प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह मोगा, भवन निर्माण मंत्री सरदार कल्याण सिंह गांधी, प्रधानाचार्य विजय कुमार, शोभा श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, सविता, गुंजा, महिमा, आनंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।