
– भाजपा जिलाध्यक्ष ने नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
– मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियाें को किया पुरस्कृत
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रामाधीन इंटर कॉलेज चौदह मील में किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार पर नहीं बल्कि सौ प्रतिशत प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। छात्र जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है। इससे शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है। इसलिए खेल में हिस्सा जरूर बने। भाजपा सरकार युवाओं काे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश और देश स्तर पर तमाम योजनाएं संचालित हैं। गांवों में खेल मैदान के साथ ही खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवक और महिला मंगल दल बनाकर युवा योजना से लाभांवित हो सकते हैं।

हरचंदपुर के ब्लॉक प्रमुख पियूष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल में आगे बढ़ने के तमाम अवसर हैं। शासन की मंशा हर युवा को आगे बढ़ाने की ही है। पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियाें का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन बेहतर होता जा रहा है। भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर लगातार मिल रहा है। वर्तमान में जिले की कई प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। किसान मोर्चे जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर महामंत्री सोनू सिंह, वीरेंद्र गौतम, विद्यालय प्रबंधक और अध्यापक सहित प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद