– 72 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 आज से, समापन सात अक्टूबर को

रायबरेली : तीन दिन तक जिले के आठ जोन के एक हजार खिलाड़ी पुलिस लाइन मैदान में दमखम का प्रदर्शन करेंगे। 72वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 की बुधवार को तैयारी पूरी हो गई। इसमें आठ जोन के करीब एक हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव और संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ डा. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहें।
खेल सचिव माध्यमिक शिक्षा अजय सिंह चंदेल ने बुधवार को तैयारियों के संदर्भ में सभी शारीरिक शिक्षकों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। साथ ही सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि समापन सात अक्टूबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति विधान परिषद लखनऊ, विशिष्ट अतिथि प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम प्रशासन, पूजा मिश्रा एडीएम वित्त एवं राजस्व और नवीन कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक होंगे। सह संयोजक मेजर हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशन में तीन दिन तक प्रतियोगिता चलेगी। आठ जोन में लालगंज, गौरा, रायबरेली, महराजगंज, पूरे पांडेय, शंकरपुर, सलोन और ऊंचाहार शामिल है।

इनसेट
प्रतियोगिता के इवेंट-
सीनियर वर्ग बालक-बालिका कुल इवेंट- 19
दौड़- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 4 गुणे 100 मीटर रिले, 4 गुणे 400 मीटर रिले, 400 मीटर बाधा दौड़, 110 और 100 मीटर बाधा दौड़, 5000 मीटर पैदल चाल। कूद- लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, बांस कूद
क्षेपण- गोला, चक्र क्षेपण, भाला, हैमर-
जूनियर वर्ग बालक-बालिका कुल इवेंट-19
दौड़- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 4 गुणे 100 मीटर रिले, 100 मीटर बाधा दौड़, 3000 मीटर पैदल चाल।
कूद– लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, बांस कूद
क्षेपण- गोला, चक्र क्षेपण, भाला, हैमर
सब जूनियर वर्ग बालक-बालिका कुल इवेंट-10
दौड़- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 4 गुणे 100 मीटर रिले, 80 मीटर बाधा दौड़।
कूद- लंबी कूद, ऊंची कूद
क्षेपण- गोला, चक्र क्षेपण

वर्जन
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
ओमकार राणा
जिला विद्यालय निरीक्षक
More Stories
जहर से अभिषेक की हुई थी मौत
रायबरेली में पकड़ा गया झारखंड टप्पेबाजों का गैंग
कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की