
शशांक सिंह राठौर
लखनऊ: बहराइच में थाने से महज चंद कदम की दूरी पर रविवार की रात ट्रक चालकों में जमकर तलवार चले। इसमें दोनों लहूलुहान हो गए। वहीं घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गंभीर रुप से घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित दूसरे चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना बहराइच जिले के दरगाह थाने के निकट की है। बरेली जनपद के भूता थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर निवासी मलकीत पुत्र मक्खन सिंह और रामकिशन यादव पुत्र आसाराम ट्रक चालक है। दोनों बहराइच में समान लादने के लिए अपनी-अपनी ट्रक लेकर आए। रविवार रात 10 बजे थाने के निकट ट्रक पर सामान पहले लादने को लेकर दोनों चालकों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच मलकीत सिंह ने तलवार से दूसरे ट्रक चालक रामकिशन पर हमला कर दिया। जिससे रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने दरगाह थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों चालकों को थाने लाया गया रामकिशन की तहरीर पर ट्रक चालक मलकीत सिंह के विरुद्ध प्राण घातक हमले का केस दर्ज किया जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों चालक एक ही गांव के निवासी हैं।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी