BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

शिक्षक नेताओं ने बदायूं बीएसए के खिलाफ लगाएं नारे

 

 

– मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीएसए को निलंबित करने की मांग की – 19 को बदायूं जाएंगे जिले के सैकड़ों शिक्षक

सुलतानपुर। बदायूं बीएसए के खिलाफ जिले के शिक्षक नेता लामबंद हो गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। बदायूं जिले के बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाएं। बैनर पोस्टर लेकर एकता के पक्ष में आवाज बुलंद की। शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बदायूं बीएसए को निलंबित करने की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय तिकोनिया पार्क में शिक्षक एकत्रित हुए। वहां से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुआई में शिक्षकों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने का मुख्य उद्देश्य बदायूं के भ्रष्ट और निरंकुश बीएसए के विरुद्ध कार्यवाही और निर्दाेष शिक्षक के निलंबन के निरस्त करने की मांग की गई। जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरा देश शिक्षक सम्मान समारोह कर शिक्षकों को शुभकामनाएं दे रहा था। बदायूं बीएसए ने निरपराध शिक्षक को निलंबित कर शिक्षक दिवस का मजाक उड़ा रहे थे। बीएसए की इस कार्यशैली से पूरे प्रदेश के शिक्षक क्षुब्ध है। प्रदेश के शिक्षक समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा ने त्वरित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक बुलाकर बदायूं के बीएसए के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान कर दिया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश के क्रम में जिले के शिक्षक बीएसए बदायूं के विरोध में यह ज्ञापन सौंपा है। 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश के शिक्षक बदायूं बीएसए कार्यालय का घेराव करंेगे। जिले के शिक्षकों का दल 19 सितंबर बदायूं के लिए रवाना होंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी बदायूं चलने के लिए शिक्षकों की सूची शीघ्र जिला कार्यसमिति को सौंपने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय, राम बहादुर मिश्र, जय प्रकाश वर्मा, विनोद यादव, डॉ रीतेश सिंह, अनिल यादव, केदारनाथ दुबे, बृजेश मिश्र, हेमंत यादव, धीरेंद्र राव, बिमलेश कुमार, राज कुमार यादव, शिव नारायण वर्मा, अरुण शुक्ला, मनोज दुबे, सुमित यादव, रोहित दुबे, संजय मिश्रा, संदीप शर्मा, नरेंद्र पांडेय, अंजनी पांडेय आदि रहे।