
– किन्नर बोर्ड की सदस्य की सदस्य है टीना मां
लखनऊ। सूबे की किन्नर बोर्ड की सदस्य व किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदन गिरी (टीना मां) की बेटी और उनके ड्राइवर को फोन गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। टीना मां की बेटी ने मेजा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक
प्रयागराज के बैरहना की रहने वाली किन्नर बोर्ड की सदस्य (राज्य मंत्री) कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां की बेटी संगीता ने मेजा कोतवाली में मंगलवार को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया और अश्लील बातें करते हुए जान से मारने की धमकी है है। उनकी मां टीना मां को भी भला बुरा कहा है। फोन करने वाले व्यक्ति ने टीना मां के ड्राइवर संदीप सिंह को भी फोन पर धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि मेजा क्षेत्र में दिखाई दिए तो जान से जाओगे। संगीता ने बताया कि यह कई दिनों से चल रहा। संगीता ने तंग आकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर होगी कर रही है।
वहीं मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। जांच के लिए टीम बनाकर जल्द ही आरोपी किया जायेगा।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी