
- दिल्ली से पहुंची एटीएस ने मारा छापा
- दिल्ली की स्पेशल सेल व एटीएस ने की 4 घंटे की पूछताछ
लखनऊ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान जिस रिजवान अशरफ को लखनऊ से गिरफ्तार किया था उसका कनेक्शन नैनी कोतवाली के चकदोंदी कसाई मोहल्ले में मिला है। रिजवान का नैनी में कनेक्शन होने की खबर को अमृत विचार ने गुरुवाऱ के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार सुबह नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में पहुंची। सूत्रों के मुताबिक रिजवान को साथ में लाया गया था। टीम ने फोर्स के साथ सपा नेता मो. सारिक के चाचा असद के यहां छापेमारी की। टीम ने फोर्स के साथ घरवालों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। उसके घर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया। जानकारी यह भी रही कि कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद तीन लोगों को कुछ बरामद सामान सहित अपने साथ गई जाने की बात सामने आई है। सपा नेता सारिक का चाचा असद, अतीक अहमद के गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी भी है।
नैनी के चकदोदी कसाई मोहल्ले में आतंकी रिजवान कनेक्शन की बात सामने आई थी। जिसके बाद रिजवान के कनेक्शन को खंगालने के लिये शनिवार की सुबह एटीएस और दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम नैनी कसाई मोहल्ला के रहने वाले सपा नगर सचिव मो. सारिक के चाचा असद के घर पहुंची। चाचा असद, माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी है। टीम ने करीब चार घंटे घर में पूछताछ की। सपा के नगर सचिव सरिक के चाचा मो. असद के यहां की गई छापेमारी में आतंकी कनेक्शन को लेकर कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही हैं। सूत्रों की माने तो छापेमारी के दौरान टीम के साथ रिजवान भी था साथ ही एटीएस और दिल्ली टीम द्वारा तीन लोगो को हिरासत में लेने की बात सामने आई है। इस दौरान कुछ सामान भी बरामद किये है। जिन्हें वह अपने साथ ले गयी है। फिलहाल अभी कई राज खुलकर सामने नहीं आये है।
दो साल पहले करैली में मिला था कनेक्शन
दो साल पहले करेली में आईएसआईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। जिसमें मॉड्यूल को तैयार करने में वासियाबाद के एक परिवार का हांथ था। जिसमे पांच लोग शामिल थे। इस मामले में सबसे पहले करेली के सी ब्लॉक निवासी जीशान कमर को गिरफ्तार किया गया था और उसके कुछ दिन बाद मास्टरमाइंड हुमैदुर्ररहमान को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया था। इससे पहले जीशान की निशानदेही पर एटीएस ने नैनी के डांडी स्थित पोल्ट्री फार्म में छिपाकर रखी गई आईईडी डिवाइस भी बरामद की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि दुबई में बैठा ओसामा का पिता ओसैदुर्रहमान करेली में तैयार हो रहे इस मॉड्यूल के लिए आईएसआई के हैंडलर के तौर पर काम करता था। उसके इशारे पर ही हुमैदुर्रहमान व ओसामा मॉड्यूल तैयार करने में जुटे थे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी