कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के में बाइक सवार युवकों ने छात्रा के कपड़े खींच लिए। युवकों ने कोचिंग से लौटते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। सरेआम हुई घटना से सनसनी फैल गई। वहीं महिला सुरक्षा के दावों को भी धता बताया गया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं हुई बल्कि युवती के पिता ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की तब जाकर पुलिस हरकत में आई। मामले में आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। सुबह एक छात्रा पढ़ने जा रही थी इस बीच रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। जबक विरोध किया गया तो युवकों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। खास बात यह रही कि दिनहदाड़े हुई घटना को देख न आसपास के लोग युवकों को रोक सके और न ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई। घर पहुंची छात्रा ने पिता को सारी घटना बताई। जिस पर पिता ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बताते हैं कि शोहदे किस्म के युवक काफी समय से छात्रा के पीछे पड़े थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी