BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

तिरंगा यात्रा में मंत्री और विधायक ने भरा जोश

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पंकज

रायबरेली। शुक्रवार को भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा-शौर्य-यात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने श्री गोविंद सिंह पार्क में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैनिकों के सम्मान की गौरव गाथा है। तिरंगा शौर्य यात्रा श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क से निकलकर शहीद चौक (डिग्री कॉलेज चौराहा), हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा, दीवानी न्यायालय, घंटाघर चौराहा, सुपर मार्केट, खालसा चौक होते हुए चंदापुर कोठी परिसर में स्थित श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। यहां पर राज्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय सैनिकों को शक्ति प्रदान करने के लिए पूजा अर्चना की। तिरंगा शौर्य यात्रा में सभी पंथ, वर्ग, दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया प्रतिभाग

इस यात्रा में सलोन विधायक अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, रामदेव फौजी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, तिरंगा यात्रा संयोजक शरद सिंह, नन्द किशोर तिवारी, पप्पू लोहिया, देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, अनुज मौर्य, अभिषेक वर्मा, शिवेंद्र सिंह, विवेक शुक्ला, आशुतोष पांडेय, रेनू सिंह, अनीता श्रीवास्तव, वंदना कश्यप, प्राची शालू, आकांक्षा शुक्ला, सुधा अवस्थी, विधु सिंह, सरिता सिंह अन्य लोग शामिल हुए।