BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

राजेश सिंह और रेनू सिंह को जिले की बागडोर

– अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

रायबरेली : अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को होटल आशीर्वाद में सम्पन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से राजेश सिंह को ज़िलाध्यक्ष, जबकि रेनू सिंह को महिला ज़िलाध्यक्ष / प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक गंगा बक्स सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण सवर्ण समाज के बच्चों के अधिकारों पर अतिक्रमण है, जिसे खत्म होना चाहिए, क्योंकि संविधान निर्माता ने आरक्षण को मात्र दस साल के लिए लागू किया गया था ताकि निचले और शोषित वर्ग के लोगों को बराबरी का हिस्सा मिल सके। अब जब समाज में एकरूपता और समानता का माहौल है तो आरक्षण का कोई औचित्व नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से इसे खत्म करने की मांग की है।

राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए रायबरेली की रेनू सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का महिला टीम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रेनू सिंह ने कहा कि उनको संगठन ने जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ करेंगी, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके और समाज में फैली असमानता को दूर किया जा सके। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख सरेनी शैलेंद्र अग्निहोत्री ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजेश सिंह और रेनू सिंह को बुके देकर स्वागत किया। युवा नेता संतोष सिंह, जयशंकर, सभासद एसपी सिंह, विमलेश , शक्ति सिंह, नीतू, नीलू, बब्ली शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, आदि लोग मौजूद रहे।