
– लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला, हर दिन एक साथ पढ़ने जाते थे टयूशन
शशांक सिंह राठौर
लखनऊ। रायबरेली में गुरुवार दोपहर में घर से निकलने दो छात्र गायब हो गए। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस दोनों छात्रों को तलाश कर रही है। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला।

मामला रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्रके साकेत नगर का है। साकेत नगर निवासी व अधिवक्ता तरुण कुमार श्रीवास्तव का 13 वर्षीय पुत्र प्रियम श्रीवास्तव और अध्यापक राकेश कुमार वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र दिव्यांश वर्मा गुरुवार से लापता हो गए हैं ।अधिवक्ता तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को 4 बजे राकेश वर्मा का पुत्र दिव्यांश वर्मा साइकिल से उनके घर साकेत नगर पहुंचा। दिव्यांश के साथ उनका पुत्र प्रियम श्रीवास्तव भी निकला था। उसके बाद से दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया कि दोनों बच्चे एक साथ न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल लालगंज में कक्षा 8 में पढ़ते थे और शाम को कोचिंग व खेलने के लिए एक साथ निकलते थे लेकिन 6 बजे तक घर लौट आते थे। गुरुवार शाम को दोनों बच्चे वापस नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई लेकिन बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रियम श्रीवास्तव तरुण श्रीवास्तव का एकलौता पुत्र है। बच्चे के लापता हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदारी में लोग प्रियम के बारे में पता लगा रहे हैं। दिव्यांश वर्मा के पिता राकेश वर्मा और माता शांति वर्मा दोनों अध्यापक हैं। अध्यापक दंपति के दो पुत्र हैं। लापता हुआ दिव्यांश वर्मा छोटा लड़का है। दिव्यांश के लापता होने से माता-पिता दोनों परेशान है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी