BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

उन्नाव में ह्रदय विदारक घटना, करंट से चार बच्चों की मौत

शशांक सिंह राठौर

लखनऊ: उन्नाव के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब करंट की चपेट में चार मासूम आ गए। मौके पर ही चारो की मौत हो गई। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेडा गांव की है।

उक्त गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार के घर के बरामदे में फर्राटा पंखा रखा हुआ था। पंखे का बटन ऑन होने के कारण उसमें करेंट आ रहा था। दुर्भाग्यवश एक बच्चा खेलते समय पंखे के संपर्क में आकर चिपक गया वो चिल्लाने लगा। इस बीच तीन और बच्चे उसको छुड़ाने की जब कोशिश की तो वह तीनों भी पंखे में आ रहे करेंट की चपेट मे आ गए। परिजनों को जबतक पता चलता चारों की मौक़े पर ही मौत हो चुकी थी। ह्रदय विदारक घटना से घर परिवार एवं पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना में दो सगे भाइयों और दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई है। घटना के समय इन बच्चों के पिता वीरेंद्र कुमार और माता खेत पर धान की कटाई करने गए हुए थे।बहुत गरीब परिवार होने के कारण पति पत्नी मजदूरी कर के अपना घर चला रहे थे। चारो बच्चे पंखे से चिपके पड़े हुए थे पड़ोस के एक युवक ने जब देखा तो पंखे का बटन बंद कर के बच्चों के शरीर को हिलाया डुलाया लेकिन तब तक चारो बच्चों की मौत हो चुकी थी। युवक दौड़ कर खेत में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। वहीं थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिलाधिकारी के आदेश से शवों का रात्रि में ही पोस्टमार्टम हो सकता है।क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने चारो बच्चों के करेंट लगने से मौत का कारण बताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक बच्चों में हिमांशी 8 वर्ष, मयंक 9 वर्ष, हिमांक 6 वर्ष, मानसी 4 वर्ष सभी सगे भाई बहन हैं।